चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा है। इन दिनों अब ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ हैं। वहीं अब आश्रम के चौथे सीजन ट्रेलर भी रिजील कर दिया गया है। यानी प्रकाश झा अपनी इस विवादित सीरीज का खुमार दर्शकों के सिर से उतरने नहीं देना चाहते हैं। प्रकाश झा की वेब सीरिज ‘आश्रम’ में वैसे तो हर किरदार अपने आप में काफी शानदार है। लेकिन इस पूरे सीजन में अपने बोल्ड सीन्स को लेकर ‘बबीता’ काफी चर्चा में रहीं थी। शो में ‘बबीता’ का किरदार एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने निभाया है। असल जिंदगी में त्रिधा काफी खूबसूरत और बोल्ड हैं। वह अपनी बोल्डनेस का तड़का न सिर्फ शो में बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब लगाती दिखती हैं। इसी बीच त्रिधा की एक बेहद बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।
त्रिधा चौधरी यानी ‘बबीता’ ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपनी एक सुपरबोल्ड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में आपे देख सकते हैं कि त्रिधा बाथरूम में बाथरोब पहने हुए दिख रही हैं। व्हाइट बाथरोब पहने हुए त्रिधा मिरर के सामने अपनी सेल्फी लेते वक्त काफी हॉट नजर आ रही हैं। वहीं उनके हाथ में एक वाइन का ग्लास भी है। इस दौरान त्रिधा के एक्सप्रेशन काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को त्रिधा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इन पर कमेंट कर कई यूजर्स हॉट, बोल्ड, ग्लैमरस, ब्यूटीफुल और फायर, किलर जैसे कमेंट और इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।