सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चयनित प्रतिभागियों को किया जाएगा पुरुस्कृत- राजकुमार मित्तल अध्यक्ष कोलकाता

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर करेगा स्कूली बच्चों के लिए फोटो खींचो- स्लोगन प्रतियोगिता, प्रतिभागी व्हाट्सएप नंबर– 9584900499 पर कर सकते हैं फोटो खींचकर स्लोगन के साथ व्हाट्सएप

5 जून को सम्मेलन परिवार के सभी सदस्य एक- एक पौधा जरूर लगाएं साथ हो उसे संरक्षित करने का भी संकल्प ले- राजकुमार मित्तल

अध्यक्ष राज कुमार ने कहा–सम्मेलन ने प्रत्येक राज्यों में पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता को लेकर किया है अलग प्रकोष्ठ का गठन

सकती– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे देश भर में अपनी शाखाओं के माध्यम से स्कूली बच्चो के लिए फोटो खींचो- स्लोगन लिखकर भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है

तथा उक्तआशय की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि आज पूरी देश- दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन में भी पर्यावरण को लेकर अपनी स्थापना के बाद से ही निरंतर काम किया है, तथा समय-समय पर जहां लोगों में पर्यावरण जागरूकता को लेकर कार्यक्रम सम्मेलन द्वारा किए जा रहे हैं, तो वहीं सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्येक राज्यों में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर एक अलग प्रकोष्ठ का गठन कर उसके माध्यम से भी समय-समय पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं, तथा 5 जून को इसी श्रृंखला में ही पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में अपने दायित्वों का सजगता से निर्वहन करते हुए बच्चों के द्वारा पौधा रोपित करते हुए फोटो खींचकर एवं उसमें स्लोगन लिखकर भेजने की प्रतियोगिता आयोजित की गई है, तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बच्चे अपना नाम,कक्षा, विद्यालय का नाम व्हाट्सएप नंबर– 9584900499 पर 6 जून 2022 को शाम 5:00 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि सम्मेलन की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तो वही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सम्मेलन परिवार के सभी सदस्य एक एक पौधा अवश्य लगाएं तथा पौधा लगाने के बाद उसको संरक्षित करने का भी संकल्प लेते हुए हरित भारत बनाएं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *