रुबीना दिलैक का नया अवतार देख फैंस हुए घायल

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। रुबीना बिग बॉस 14 (Bigg Boss) की विजेता भी रह चुकी हैं। रुबीना दिलैक जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। टेलीविज़न से बॉलीवुड तक का सफर जल्द ही तय करने जा रही हैं।

आपके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रुबीना ने अपनी कुछ नई फोटोज साझा की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। येलो ऑउटफिट उस पर सिल्वर नेकलेस पहने रुबीना बेहद हसीन लग रही हैं। रुबीना दिलैक के इस लुक पर प्रशंसक फिदा हो गए हैं। एक शख्स ने लिखा, आप खूबसूरती और हॉटनेस की परिभाषा हैं। दूसरे ने कमेंट किया, उफ्फ बहुत हॉट। किसी ने लिखा, कोई फायर ब्रिगेड को बुला दो। वही ये पहली बार नहीं है जब रुबीना की किसी तस्वीर पर फैंस ने इतना प्यार लुटाया हो, आए दिन उनकी तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है।

रुबीना फिल्म अर्ध से डेब्यू करने जा रही हैं। रुबीना के साथ इस फिल्म में राजपाल यादव दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही रुबीना दिलैक जल्द ही रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में दिखाई देने वाली है। खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए रुबीना इन दिनों कैपटाउन में शो के एपिसोड शूट कर रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *