बीजापुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान जख्मी हो गए है. बताया जा रहा है कि कोबरा 210 के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे. घायल जवान का नाम निरंजन पासवान है. जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा अस्पताल लाया गया है. वही बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी की जा रही है . ASP पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तरेम थानाक्षेत्र के बुडग़ीचेरू के जंगलों में IED ब्लास्ट हुआ.