मौनी रॉय सूरज नांबियार की गोद में बैठकर दिये बोल्ड पोज 

मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें पति सूरज नांबियार की गोदी में बैठकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता हैl इस अवसर पर मौनी रॉय ने गोल्डन कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखी हैl वहीं सूरज नांबियार ने जैकेट और शर्ट पहन रखा हैl

दोनों डिनर टेबल पर बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैंl वहीं मौनी रॉय उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैंl तस्वीरों में दोनों बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैंl मौनी रॉय ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘सूरज नांबियार के बारे में मुझे सब कुछ अच्छा लगता हैl’ मौनी रॉय ने हाल ही में शादी की हैl इस मौके पर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें भी शेयर की हैl

jagran

मौनी रॉय जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी

मौनी रॉय नागिन नामक शो में भी नजर आ चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई थीl अब वह फिल्मों में काम कर रही हैंl वह जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगीl इस फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगीl इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया हैl फिल्म तीन भागों में बन रही हैl वहीं पहले भाग की शूटिंग पूरी हो गई है और यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली हैl

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *