किरन्दुल-किरन्दुल के वार्ड क्रमांक 03 बंगाली कैम्प के समीप सार्वजनिक तालाब है।जिसमें अतिवृष्टि के कारण एनएमडीसी के लौह चूर्ण व अपशिष्ट पदार्थ खनन क्षेत्र पहाड़ से बहकर आने से तालाब में जमा हो गया था जिसकी सफ़ाई एवं जीर्णोद्धार हेतु नगरपालिका द्वारा एनएमडीसी प्रबंधन को लिखित में आवेदन दिया गया था जिसके बाद एनएमडीसी परियोजना द्वारा तालाब परिसर की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जा रहा है। कार्य का निरीक्षण करने गुरुवार को एसडीएम अरुण कुमार उक्त स्थल पहुंचे एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय,सीएमओ पवन कुमार मेरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
