आज होगा केके का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला बड़ा राज!

‘हम रहें या ना रहें कल’ गाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के मशूहर सिंगर केके (Singer KK Dies) यानी कृष्ण कुमार कुन्नथ की मौत (Krishna Kumar Kunnat) आज अपने अंतिम सफर पर निकलेंगे। बीते बुधवार देर रात केके की पत्नी और दोनों बच्चे कोलकाता से उनका पार्थिव शरीर लेकर मुंबई पहुंचे और इस दौरान केके की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उनके अपार्टमेंट के बाहर देखी गई। आप सभी को बता दें कि अब केके के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जी हाँ और मिली जानकारी के मुताबिक, सिंगर केके का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 10।30 से 12।30 बजे तक उनके घर पर ही रखा जाएगा, जहां मीडिया और उनके फैंस उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

वहीं दोपहर में करीब 1 बजे के बाद वर्सोवा हिंदू श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा, और यहाँ इंडस्ट्री, परिवार और आम जनता पहुँचकर उन्हें विदाई देगी। वर्सोवा श्मशान घाट पर केके के पिता को भी अंतिम विदाई दी गई थी, इस वजह से परिवार ने वहीं उन्हें अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि आज केके के अंतिम यात्रा में म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) और बॉलीवुड (Bollywood) के कई बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

कार्डियक अरेस्ट बना मौत का कारण- मिली जानकारी के तहत KK के पार्थिव शरीर का बीते बुधवार को कोलकाता में ही पोस्टमार्टम हुआ। यहाँ रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया में असामान्य कुछ भी नहीं मिला है, हालांकि 72 घंटे बाद अंतिम रिपोर्ट मिलेगी, ऐसा कहा गया। वहीं डॉक्टर्स के मुताबिक, केके का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। कुछ मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, वह पहले से ही लिवर और फेफड़ों की समस्या से भी जूझ रहे थे, क्योंकि उनके लिवर और फेफड़ों की हालत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं। लेकिन सच क्या है ये फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ़ हो पाएगा।

आपको बता दें कि बीते कल गन सैल्यूट के साथ बंगाल पुलिस ने केके को अंतिम विदाई दी। वहीं उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एयर इंडिया के विमान से कोलकाता से मुंबई लाया गया। फिलहाल कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करलिया है और केके के निधन पर उठ रहे सवालों का जवाब ढूंढने में जुट गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *