डीएमएफ फंड से होगा जिले का विकास, अनेको सुझाव के साथ विभिन्न कार्यों पर बनी सहमति,01 जून को जांजगीर-चाम्पा जिला खनिज न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक हुई सम्पन्न
बैठक में जिले के सांसद, विधायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी रहे मौजूद
नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी नवीन शक्ति जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया डीएमएफ सदस्यों को
सक्ति– जांजगीर चांपा जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक 01 जून को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई, डीएमएफ राशि का उपयोग जनहित के विकास कार्याें के लिए करने बैठक में सदस्यों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव दिये गये। इस दौरान जनहितैषी अनेक कार्यों पर सहमती भी बनी
बैठक में सांसद गुहाराम अजगल्ले, विधायकगण नारायण प्रसाद चंदेल, सौरभ सिंह, केशव चंद्रा, इंदु बंजारे, जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, सक्ती जिले की ओएसडी सुश्री नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, पुलिस ओएसडी सक्ती (पुलिस) एम आर आहिरे, डीएफओ सौरभ सिंह, जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं डीएमएफ मेंबर श्याम सुंदर अग्रवाल सक्ती सहित जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में सांसद अजगल्ले ने सड़क सुरक्षा पर कार्य करने, धर्मकांटा संचालित करने, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए अपने सुझाव दिये, विधायक चंद्रा द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने, डीएमएफ के कार्यों को करने वाले एजेन्सी की जानकारी जनप्रतिनिधियों को देने की बात कही,विधायक इंदु बंजारे ने डीएमएफ अंतर्गत कार्याें में जनहित के कार्याें को प्राथमिकता देने, विधायक चंदेल द्वारा सुगम यातायात एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा हेतु सी सी टीव्ही कैमरा, मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था, शहीदों की स्मृति में प्रतिमा की स्थापना, विधायक सौरभ सिंह द्वारा पूर्व में स्वीकृत कार्याें की समीक्षा करते हुए डीएमएफ अंतर्गत कार्यों हेतु पांच साल की कार्ययोजना बनाने, युवाओं के सेना में प्रशिक्षण हेतु विकासखंड स्तर पर आवश्यक व्यवस्था आदि सुझाव दिए गए
इसके आलावा नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी नवीन शक्ति जिले में विकास कार्यों से संबंधित अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए,तथा श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में डीएमएफ एंड से अनेकों कार्य हुए हैं, एवं शक्ति नवीन जिला बना है, तथा इस जिले में डीएमएफ फंड की राशि से तेजी से नए जिले का गठन संभव हो पाएगा, एवं श्यासुंदर अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक नवीन शक्ति जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से भी बैठक में उपस्थित उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, तथा श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित नवीन शक्ति जिले में भी विकास के दृष्टिकोण से काफी संख्या में नए निर्माण कार्यों की भी आवश्यकता होगी तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भी विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ चरणदास महंत की पहल पर विकास के काम तेजी से हो रहे हैं
बैठक में अन्य सदस्यों द्वारा भी जिले में अधोसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, सुगम यातायात को लेकर सुझाव दिए गये, कलेक्टर ने डीएमएफ से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, सुगम यातायात, कृषि, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निशक्तजन कल्याण, कौशल विकास और स्वच्छता की दिशा में किये जा रहे विकास कार्याें की जानकारी देते हुए बैठक में प्राप्त सभी सुझावों पर आवश्यकता अनुसार अमल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि जिले के विकास के लिए प्राप्त होती है। ऐसे में सभी की सहभागिता से जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी टीम भावना से कार्य करेंगे और उपलब्ध मद का सदुपयोग करेंगे।