किरंदुल-मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के हाट बाज़ार चौक चौराहों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज 01 जून बुधवार को किरंदुल के मेन मार्केट के समीप यात्री प्रतीक्षालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और 22 ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधित जांच कर दवाई दी गई। इसमें मुख्य रूप से मौसमी बीमारी सर्दी खासी,खुजली से पीड़ित लोग शामिल थे।शिविर में 03 लोगों का मलेरिया जांच किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। साथ ही उक्त शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाया जा रहा है जिसमें 03 लोगों ने आवेदन किया है।इस शिविर में डॉ नीरज साहू,केशर नेताम उपस्थित थे।
