अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ विकासखंड शक्ति की कार्यकारिणी की की बैठक अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति में हुई संपन्न

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिगंबर चौबे ,वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दरयानी एवं संघ के अध्यक्ष योगेश साहू की उपस्थिति में हुआ बैठक का आयोजन

शक्ति शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के दर्जनों स्कूलों के संचालक हुए बैठक में शामिल

आगामी भविष्य के लिए संघ के हित में बनी कार्ययोजना

सक्ति– अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ शक्ति की विकासखंड स्तरीय बैठक अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई,उक्त बैठक जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन पर संगठन की एकता को बढ़ाने तथा अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के निराकरण हेतु रखी गई थी,बैठक दिगंबर चौबे अध्यक्ष अधिवक्ता संघ तथा राजकुमार दरयानी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ के संरक्षण में सम्पन्न हुई,एडवोकेट दिगंबर चौबे ने अपने उद्बोधन में अशासकीय विद्यालयों के महत्व को बताते हुए सभी स्थानों के लिए इन्हें अति आवश्यक बताया,साथ ही उन्होंने आव्हान किया की संगठन में रहते हुए आगे बढ़े एवं बच्चों को शिक्षित करते रहें, उन्होंने सभी अशासकीय विद्यालयों की मेहनत एवं प्रगति की प्रशंसा की

अशासकीय स्कूल प्रबंधन संघ विकासखंड शक्ति के अध्यक्ष योगेश साहू ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कि हमारा संगठन कोरोना कॉल आने के बाद संगठित होकर सभी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार कार्य कर रहा है,ब्लू बैल स्कूल की संचालिका सुश्री अलका जायसवाल ने शक्ति ब्लॉक के अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के कार्य की प्रशंसा की तथा उन्होंने प्रस्ताव रखा कि पुराने जितने पदाधिकारी हैं,वे सभी यथावत रहे,जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया

सदस्य शीतल कुमार सुसंस्कार पब्लिक स्कूल टेमर तथा सोमेश्वर जायसवाल प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर अमापाली जुड़गा ने संगठन की एकता पर बल दिया,अनिल दरयानी प्रबंधक जेबी डीएवी स्कूल ने कहा कि वे नियमित रूप से बैठकों में भाग लें और अपनी राय रखें,कार्यक्रम का संचालन टीपी उपाध्याय संचालक लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति ने किया,कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें

 

अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति के सभागार में अशासकीय स्कूल प्रबंधन संघ विकासखंड शक्ति की आयोजित बैठक में तेजप्रकाश जायसवाल प्रखर पब्लिक स्कूल, राज नारायण त्रिपाठी संचालक शिशु भारती स्कूल, आकाश साहू एच आर जी स्मृति स्कूल लवसरा, गोपाल प्रसाद जायसवाल भूमि कन्वेंट स्कूल मसानिया कला,सुश्री अलका जायसवाल ब्लू बेल स्कूल शक्ति, कृष्ण कुमार देवांगन परमेश्वरी पब्लिक स्कूल शक्ति, शिव प्रसाद सिद्धार्थ सरस्वती शिशु मंदिर,नकुल भारद्वाज ज्ञान पब्लिक स्कूल परसदा, मुरारी लाल साहू सरस्वती शिशु मंदिर सकरेली कला, नवजीवन मुक बधिर स्कूल शक्ति, प्रकाश अग्रवाल संस्कार पब्लिक स्कूल शक्ति थे,एवम अंत में आभार प्रदर्शन नितिन सोनी गुंजन एजुकेशन सेंटर ने करते हुए कहा कि आज अशासकीय स्कूल प्रबंधन विकासखंड शक्ति द्वारा विद्यालय संचालकों के हित में निरंतर शासन से मांग की जा रही है, तथा इस संगठन ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर स्कूल शिक्षा विभाग से भी निरंतर पत्राचार किया है, एवं आने वाले समय में आप हम सभी एक रहेंगे तो निश्चित रूप से हमारा यह संगठन मजबूत होगा तथा विद्यालयों के हित में कार्य हो सकेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *