किरंदुल-किरंदुल में बैलाडीला संगीत सामिति द्वारा ट्राइब्यूट टू लीजेंड ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा।बैलाडीला संगीत समिति के सदस्य पी किरण मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 03 जून की शाम बीआईओपी स्कूल ग्राउंड में भारतीय संगीत के स्वर्णिम कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा किशोर कुमार,भारत रत्न लता मंगेशकर,मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।