मोदी की बात को यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति ने सुना : केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

रायपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल रायपुर पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। पटेल यहां नेशनल इंस्टीट्यूट आफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट बरौदा में आयोजित में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय पटेल मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने का लिब्रेशन है। आजादी के 75 वर्ष का उत्सव देश मना रहा है। पिछले आठ वर्ष सेवा और सुशासन का है। आठ वर्ष में जो कार्य शैली बदली है और ऐतिहासिक फैसले हुए हैं देश की आजादी के बाद कभी नहीं हुए। आज गरीब कल्याण योजना के माध्यम से इन बातों का स्मरण और समीक्षा होगी। आम आदमी हो या राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अगर वो सोचेंगे तो एक विशाल नेतृत्व भारत के पास है। यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच मोदी दुनिया के एकमात्र ऐसे नेता थे जिनकी बात को दोनों देश के राष्ट्रपति ने सुना और हम अपने बच्चों को वहां से सकुशल निकाल पाए। उन्‍होंने कहा कि हमारे लिए खाद्य प्रसंस्करण के जितने भी क्षेत्र है उसमे काम करेंगे, जो अवरोध होगा उसे ठीक करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *