बालोद- प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई एवं दुर्ग जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपत साहू का आज निधन हो गया। जैसी ही यह खबर लोगो को पता चली क्षेत्र सहित पार्टी में शोक की लहर व्याप्त गई। बताया जा रहा है कि भूपत साहू कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।
उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को गुरुर ब्लॉक अंतर्गत गृह ग्राम बासिंन में किया जाएगा। स्वर्गीय भूपत साहू बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे हैं और बालोद जिला के प्रभावी राजनीतिज्ञों में उनकी गणना होती थी। भूपत साहू अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री रहे झुमुक लाल भेडिय़ा के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे। भूपत साहू के निधन से बालोद जिले के कांग्रेस जनों में शोक की लहर है।
वही मंगलवार को अंतिम संस्कार के समय जिले सहित प्रदेश कांग्रेस व भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जानकारी यह भी प्राप्त हो रही है कि प्रदेश के कई विधायक व मंत्री भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहेंगे।