16 घंटे बाद मिली नहर में डूबे युवक की लाश

सरगुजा। सरगुजा जिले में नहाने के दौरान डूबे दूसरे युवक की भी लाश मिल गई है। रविवार शाम को वह अपने एक दोस्त के साथ गहराई में डूब गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। जबकि उसके दोस्त की लाश रविवार शाम को ही मिल गई थी। सोमवार सुबह आस-पास के लोगों ने हादसे के 16 घंटे बाद उसकी लाश डैम से निकाल लिया है। मामला दरीमा थाना क्षेत्र का है। रविवार की करीब 3 से 4 बजे के बीच ये हादसा हुआ था। नवागढ़ निवासी जीशान अपने 5 और दोस्तों के साथ पोड़ीखुर्द डैम में नहाने गया था। उसके 3 दोस्त डैम में ऊपर की तरफ नहा रहे थे। जबकि जीशान(20), बतौली निवासी अनुभव(20) और निखिल नीचे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान जीशान और अनुभव पानी में चले गए। वहीं निखिल पानी में नहीं गया था। पानी में जाने के बाद जीशान और अनुभव अधिक गहराई वाली जगह में चले गए और डूब गए। उस समय निखिल बाहर ही था। उसने दोनों को बचाने के लिए आस-पास के लोगों को बुलाया था। मगर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक दोनों डूब चुके थे। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जीशन, अनुभव की तलाश शुरू की गई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *