रायपुर: पीलिया मरीज की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी का जागृति नगर पीलिया की चपेट में आ गया है। वहां पांच लोगों में पीलिया के लक्षण मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगम ने ये माना है कि गंदे पानी की सप्लाई के कारण स्थिति बिगड़ी है। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने आज यहां ढाई सौ घरों में जाकर लोगों की जांच की। कई घरों से पानी के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही शहर भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि पीलिया के रोगी आने पर आवश्यक रूप से सूचना दी जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *