सकती-शक्ति शहर के रिहायशी इलाके एवं व्यस्ततम क्षेत्र हटरीचौक में देर रात्रि एकाएक जीतू पान ठेले के ऊपर दशकों पुराने विशालकाय पेड़ की टहनियां टूट कर एकाएक गिर पड़ी तथा पेड़ इतना ज्यादा फैला हुआ था कि हटरी चौक की मुख्य विद्युत लाइन 11 केवी के तारों के ऊपर यह पेड़ मुख्य मार्ग पर टूट कर गिर पड़ा तथा वह तो रात्रि का समय था अन्यथा जिस स्थान पर पेड़ गिरा है वहां 20- 30 आदमी हमेशा पान ठेले में तथा आसपास के क्षेत्र में रहते हैं, एवं एक बड़ी घटना टल गई, तथा बीती रात्रि हुई बड़ी घटना पर जहां पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई तो वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल शक्ति के अधिकारी/ कर्मचारियों ने 29 मई की तड़के सुबह से ही युद्ध स्तर पर क्षतिग्रस्त हुई लाइनों को सुधारने का कार्य किया

जिस पर अथक मेहनत के कुछ घंटों में ही पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो सकी, जिस पर मोहल्ले वासियों ने विद्युत विभाग का भी आभार व्यक्त किया तो वही हटरी चौक शक्ति का सबसे रिहायसी एवम व्यस्ततम क्षेत्र है जहां की काफी भीड़भाड़ रहती है एवं जिस स्थान पर पेड़ गिरा है यह पेड़ दशकों पुराना विशालकाय पेड़ है जिसकी टहनियां पूरे हटरी चौक में लोगों को बारहो महीने जहां छाया देती है तो वही तपती दोपहरी में भी लोगों को धूप का एवं प्रचंड गर्मी का एहसास होने नहीं देती थी, वही इस घटना में जीतू पान ठेला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है