भारत स्काउट्स गाइड्स की क्षेत्रीय कार्यशाला का समापन 

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर जी के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ का छह सदस्यीय दल ने राज्य समन्वयक (रोवर/रेंजर) यू एम मुकादम के नेत्रत्व में (गदपुरी, हरियाणा स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नेशनल यूथ काम्प्लेक्स में 25 से 27 मई, 2022 तक मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र हेतु विषेश कार्यशाला का आयोजन में भाग लिया।
कार्यशाला में मेंबरशिप बढाने की आवश्यकता, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं मिडिया कवरेज, रिपोर्ट मेकिंग पर सार्थक एवं गहन चिंतन किया गया। तथा वर्ष 2025 तक भारत के सबसे बडे अशासकीय एवं अराजनीतिक वर्दी धारी युवा संगठन की सदस्य संख्या एक करोड पार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।


वर्कशाप का सफल संचालन क्षेत्रीय डायरेक्टर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र, सुश्री शिवांगी सक्सेना द्वारा सुमन बाला, धनराज सैनी एवं योगेश जी के सहयोग से किया गया।
छत्तीसगढ़ से मेंबरशिप ग्रोथ (रोवर रेंजर) स्टेट कोऑर्डिनेटर यू. एम. मुकादम, OYMS के स्टेट कोऑर्डिनेटर दिलीप पटेल ग्रोथ फॅसिलिटीज दिगम्बर सिंह कौशिक, पुष्पा शांडिल्य, स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर मितेन कुमार गनवीर, रेणुका सहित छह राज्य से 44 प्रतिभागी सम्म्लित हुए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *