किरंदुल-किरंदुल स्थित गजराज कैम्प में शनिवार शाम लोक रंजिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय द्वारा विद्या एवं संगीत की देवी माता सरस्वती जी की तैलचित्र पर दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसके बाद छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपने मधुर आवाज के कारण घर घर में परिचित छत्तीसगढ़ की सुर सम्राट चंपा निषाद एवं लोकगीत के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में एक अमिट छाप छोड़ने वाली गायिका निर्मला ठाकुर ने बैलाडीला की वादियों में अपने मधुर आवाज बिखेर कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया एवं इस शानदार प्रस्तुति को देखने हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित थे एवं देर रात कार्यक्रम का समापन हुआ।
