मछुआ समाज की राजनैतिक हिस्सेदारी हेतु राज्यसभा चुनाव में पर्याप्त टिकट देने व मछुआ आरक्षण लागू करने डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य ने रखी कांग्रेस हाईकमान से मांग

शिवरीनारायण — राज्य मत्स्य विकास सलाहकार मंडल छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के पूर्व सदस्य डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को पत्र प्रेषित कर राज्यसभा चुनाव में मछुआ समाज के लोगों को पर्याप्त टिकट देने की मांग की है।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पिछले वर्ष 23 दिसंबर को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मछुआ समाज के लोगों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पर्याप्त टिकट देने की घोषणा का हवाला देते हुए राज्य सभा चुनाव में भी कांग्रेस शासित राज्यों सहित कांग्रेस के गठबंधन शासित राज्यों से मछुआ समाज के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तथा विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा कौशल का लोहा मनवाने वाले समाज के मूर्धन्य साहित्यकार, संपादक, पत्रकार, वकील, इंजीनियर,समाज सेवी, प्रबुद्धजन, कर्मठ वरिष्ठ व युवा नेता तथा नारी शक्तियों को पर्याप्त टिकट प्रदान किए जाने का आग्रह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किया है। इसके अतिरिक्त डॉ.कैवर्त्य ने मछुआ समाज कल्याणार्थ मछुआ आरक्षण ,नई मछुआ पालन नीति लागू करने तथा मछुआ समाज के लोगों के लिए रेत खदान यथाशीघ्र आरक्षित करने का भी आग्रह किया है। इससे उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 तथा लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को फायदा होने की आशा व्यक्त की है।

   
डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य ने छत्तीसगढ़ राज्य से मछुआ समाज के कर्मठ, मिलनसार व असाधारण व्यक्तित्व सर्व इंजी. हरिशचंद निषाद, वीरेंद्र कोसरिया, महादेव कटकवार, दुर्गा प्रसाद पारकर , सोनी राम निषाद, श्याम धर बिंद, खेलन सिंह तारक, बद्री प्रसाद पारकर, रवि निर्वाण, मोहनलाल निषाद , सेवक राम तारक, अजीत नाविक, कार्तिक राम कैवर्त, ललित ढीमर, हरि शंकर निषाद, शंकर कहरा, कुशल थान सिंह मटियारा, प्रेमलता भोई, गायत्री कैवर्त्य, लक्ष्मी पंडरिया, गायत्री गायग्वाल, शकुन ढीमर, कन्या ढीमर, देवव्रत आदित्य, गणेश केवट , रवि निषाद, लिल्लू राम केवट , तुलसी आदित्य , छोटेलाल केवट, जगमोहन ढीमर, संतोष आदित्य, सुखदेव कैवर्त, महेंद्र काशी, सोनू ढीमर आदि में कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा चुनाव में टिकट देने की मांग की है साथ ही कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान से भी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से बी एल कश्यप, मोतीलाल मेहरा,गणेश कहार, बिखर सिंह मेहरा, सरला केवट, लोकेश मेहरा, रामफूल मेहरा जैसे राजस्थान मछुआ समाज के कर्मठ हस्तियों में राज्यसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है।
बता दें कि पिछले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में मछुआ समाज के सहयोग समर्थन से 15 वर्षों पश्चात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। इस हेतु मुख्यमंत्री ने कुछ विशेष अवसरों पर समाज का आभार भी जताया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के पूर्व जून 2018 में ही भूपेश बघेल ने एससी/ एसटी आरक्षण के समान मछुआ समाज को आरक्षण देने की घोषणा की थी। जिसकी सहमति तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भी थी।जिसे अब तक लागू नहीं किया जा सका है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में भी मछुआ समाज के लोगों ने कांग्रेस का सहयोग कर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शासन-प्रशासन व राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व भागीदारी नहीं होने हवाला देते हुए डॉ.कैवर्त्य ने मछुआ समाज के उचित प्रतिनिधित्व व भागीदार हेतु कांग्रेस पार्टी से मछुआ समाज के लोगों को राज्यसभा चुनाव में पर्याप्त टिकट दिए जाने की मांग की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *