अंबिकापुर- बांध में डुबने से दो नाबालिग बहनों की मौत, इलाके में पसरा मातम

दो नाबालिग लड़कियों के पानी में डुबने से मौत हो गई। दोनों बहनें शादी में शामिल होने आई थी। दरअसल मामला केदमा चौकी के ग्राम जिविलिया का है। काव्या तिर्की उम्र ८ वर्ष सुशीला तिर्की ७ साल परिजनों के साथ २६ मई को शादी समारोह में गांव के करीब बस्ती में गये हुए थे। दो से चार बजे के दरमियान दोनों बहनें परिजनों के संज्ञान के बगैर घर की ओर वापस आ गई। लेकिन घर तक नहीं पहुंची।

परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई। परन्तु कहीं नहीं मिले। आज सुबह घर के समीप बने छोटे बांध जहां लोग नहाते एवं मछली मारने का काम करते हैं। वहां दोनों लड़कियों का शव तैरते मिला है। दोपहर तकरीबन 11 बजे केदमा चौकी प्रभारी मनोज सिंह को इस दुखद घटना की सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंच शव को बाहर निकलवाया आगे की कार्यवाही में केदमा चौकी पुलिस जुटी हुई है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर 2 से 4 बजे के बीच जब लोग वापस घर आ रहे थें। बांध में नहाने गये होंगे इसी दौरान यह हादसा हो गया होगा दोनों बहनों की मौत से गांव में शोक का माहौल निर्मित है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *