मामला 34% डीए की राशि का, फेडरेशन के मालखरौदा तहसील संयोजक विकास चौबे ने दी जानकारी
सकती-छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन तहसील मालखरौदा द्वारा 34% डीए की मांग को लेकर चार चरणों में आंदोलन किया जाएगा, उक्ताशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन मालखरौदा तहसील के संयोजक विकास चौबे ने बताया कि फेडरेशन द्वारा राज्य के कर्मचारी/ अधिकारी हितों के लिए 4 चरणों में यह आंदोलन किया जाना है, जिसमें प्रथम चरण में 30 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा इस अवसर पर मालखरौदा तहसील का ज्ञापन हेतु सभी सदस्यों को सुबह 10.45 बजे कृषि कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया है एवं उक्तआशय का निर्णय फेडरेशन की संपन्न बैठक के दौरान लिया गया है, छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन मालखरौदा तहसील की संपन्न बैठक में जिला संरक्षक के.के पटेल, जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज, कार्यकारी संयोजक योगेश महेश, तुलेश्वर प्रसाद पटेल, डी मधुकर, सुरेंद्र कुमार बंजारे, बीरबल प्रसाद सोनवानी, बलदेव सिंह कंवर, आशीष पटेल, साजन सिंह, जेपी सानडे, श्याम लाल यादव, जय किशन उराव, बांके बिहारी त्रिवेदी, नागेंद्र देव सिंह, टकेश्वरी बघेल, मनोज कुर्रे सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे