एनएमडीसी द्वारा शुरू करवाई गई सार्वजनिक तालाब की सफाई कार्य

किरन्दुल-किरन्दुल के वार्ड क्रमांक 03 बंगाली कैम्प के समीप सार्वजनिक तालाब है।जिसमें लगभग 02 वर्ष पूर्व हुई अतिवृष्टि के कारण एनएमडीसी के लौह चूर्ण व अपशिष्ट पदार्थ खनन क्षेत्र पहाड़ से बहकर आने से तालाब में जमा हो गया था।तालाब में चूर्ण जमा होने के कारण सभी प्रकार की धार्मिक संस्कार इत्यादि कार्यों में परेशानियां हो रहीं थीं।जिसके लिए नगरपालिका परिषद किरन्दुल द्वारा एनएमडीसी परियोजना को उक्त तालाब की सफ़ाई हेतु आवेदन दिया गया था एवं शुक्रवार को एनएमडीसी द्वारा तालाब में सफाई कार्य प्रारंभ की गई।नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा उक्त विषय को लेकर परियोजना में कई बार लिखित में आवेदन दिया गया था एवं अधिशासी निदेशक द्वारा सफाई कार्य पूर्ण करवाने हेतु आश्वासन दिया गया था एवं उनके निर्देश पर सफाई कार्य प्रारंभ करवाई गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *