भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद केदारनाथ हुए सक्रिय,डॉ. रमन से राजनीतिक विषयों पर करी लंबी चर्चा
कोरबा क्षेत्र के जाने-माने लोकप्रिय नेता हैं केदारनाथ
सक्ति-अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ऊर्जा नगरी कोरबा क्षेत्र में जन जन के प्रिय एवं मजदूर तथा श्रमिक वर्ग के लिए लगातार संघर्ष करने वाले नेता केदारनाथ अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की है
इस दौरान वरिष्ठ नेता केदारनाथ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में उनके कुशल नेतृत्व में 15 वर्षों में भाजपा की तत्कालीन सरकार वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक प्रदेश के विकास को एक नई दिशा दी, एवं आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा एवं ताकत के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की वापसी करवाएंगे
इस दौरान केदारनाथ अग्रवाल से भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हुए उनसे विस्तार पूर्वक चर्चा भी की, उल्लेखित हो कि कोरबा शहर की प्रतिष्ठित फर्म तुलसी एजेंसी के संचालक केदारनाथ अग्रवाल कई दशकों से कोरबा शहर की राजनीति में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, तथा पूर्व में टैक्सी यूनियन के बड़े सहयोगी के रूप में, साथ ही आम जनता के सुख- दुख में सदैव साथ रहने वाले केदारनाथ अग्रवाल कोरबा शहर से निर्दलीय विधायक के रुप में भी भाग्य अजमा चुके हैं
तथा वर्तमान में केदारनाथ अग्रवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से सेवाएं दे रहे हैं, तो वही अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से कोरबा शहर की बात करें तो केदारनाथ अग्रवाल का राजनीतिक क्षेत्र में एक अहम प्रभाव देखा जाता है, तथा अब केदारनाथ अग्रवाल के पुनः भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने से कोरबा क्षेत्र में पार्टी संगठन के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी, तथा केदारनाथ अग्रवाल भी पूरी सक्रियता के साथ भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने के इच्छुक हैं