भोपाल जाने हेतु बिलासपुर से भी कर सकते हैं आप हवाई जहाज की यात्रा
सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश की संस्कारधानी बिलासपुर से दशकों की जा रही हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग तो पूर्व में पूरी हो चुकी है, किंतु बिलासपुर एयरपोर्ट से आवश्यकता अनुसार विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए 3 जून से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के लिए हवाई सेवा प्रारंभ होने जा रही है
एवं 3 जून को बिलासपुर के चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से भोपाल के लिए सीधी हवाई सेवा इंडियन एयरलाइंस द्वारा प्रारंभ की जाएगी तथा इस सेवा के लिए डेढ़ घंटे की इस यात्रा का किराया 3389/- रुपए रखा गया है, तथा बिलासपुर से भोपाल तक की यात्रा करने के लिए हवाई सेवा प्रति सप्ताह 4 दिन उपलब्ध होगी एवं बिलासपुर से रविवार,सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह फ्लाइट उपलब्ध होगी तो वही भोपाल से बिलासपुर आने के लिए सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह सेवा उपलब्ध होगी, वही 3 जून को प्रथम उड़ान के रूप में बिलासपुर एयरपोर्ट से सुबह 11:35 पर पहली फ्लाइट रवाना होगी जो कि दोपहर 1:25 पर भोपाल पहुंचेगी एवं भोपाल से दोपहर 1:55 पर रवाना होकर 3:45 पर बिलासपुर पहुंचेगी
तथा वर्तमान में बिलासपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज (इलाहाबाद) एवं जबलपुर के लिए भी हवाई सेवाएं संचालित हैं, तथा भोपाल शहर जो कि मध्य प्रदेश एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ वासियों के लिए राजधानी रहा है, एवं भोपाल के हजारों की संख्या में लोग छत्तीसगढ़ प्रदेश में विभिन्न शासकीय सेवाओं तथा अन्य विभागों में सेवारत हैं, जिन्हें भोपाल जाने के लिए वर्तमान में सिर्फ ट्रेन का ही सहारा होता था, किंतु अब 3 जून से लोगों को हवाई सेवा उपलब्ध रहेगी
वहीं छत्तीसगढ़ के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भी भोपाल, इंदौर सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं, तो वहीं साथ ही मध्य प्रदेश के अनेक पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए भी यह हवाई सेवा प्रारंभ होने से लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी