तहसीलदार की कार्रवाई, भण्डारित की गई अवैध रेत जब्त की

बलरामपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज के निर्देशानुसार तहसीलदार रामचन्द्रपुर तोष कुमार सिंह द्वारा ग्राम त्रिशुली के खसरा नम्बर 1482, 1483 रकबा क्रमशः 3.72 हेक्टेयर तथा 0.20 हेक्टेयर में लगभग 1 लाख 5 हजार मीट्रिक टन अवैध रेत भण्डारित पाये जाने पर रेत को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना प्रभारी सनावल को सौंपा गया है। साथ ही अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन खनिज अधिकारी बलरामपुर को प्रेषित कर दिया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव 29 मई को जिले के दौरे पर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 29 मई रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 9 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुपेबेड़ा देवभोग के लिए प्रस्थान कर वहां आमजनों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा सुबह 10.45 बजे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंहदेव सबेरे 11.30 बजे गरियाबंद के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और आमजनों से भेंटकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12.30 से अपरान्ह 2 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। भोजन उपरांत अपरान्ह 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात वे शाम 4 बजे महासमुंद जिले के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *