नौतपा के दूसरे दिन प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा दुर्ग

दुर्ग। नौतपा के दूसरे दिन प्रदेश में दुर्ग सबसे अधिक गर्म रहा। गुरुवार को आसमान में दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा,कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। लेकिन इसके बावजूद दुर्ग का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

नौतपा के दूसरे दिन गुरुवार सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। लेकिन आठ बजे के आसपास धूप निकल आई। दोपहर में कुछ समय के लिए फिर बादल छाया रहा,इस बीच हवाएं भी चल रही है। शाम पांच के आसपास पुनः बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं बूंदा-बांदी होने लगी। आसमान पर छाए घटओं को देखकर बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.7 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः एक-एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं बुधवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 38,6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस लिहाज के अधिकतम तापमान में एक ही दिन 5.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

बारिश के दिनों में सूखे की जताई आशंका

नौतपा में हो रही बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं। उनका कहना है कि जितनी गर्मी पड़ती है उतनी ही बारिश होती है। नौतपा के समय जब तापमान बढ़ता है तो इसके उलट अभी बारिश हो रही है। इससे आशंका है कि बारिश के मौसम में कहीं सूखा न पड़ जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *