लव मैरिज के बाद दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया शख्स, अब पत्नी के साथ कर रहा मारपीट

बिलासपुर। तखतपुर के बघेलकापा में रहने वाली रिनिता खांडे ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने कोटा क्षेत्र के घोंघाडीह में रहने वाले महेंद्र बंजारे से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह अपने पति के साथ मंदिर चौक के पास किराए के मकान में रहती हैं। महिला ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिलाओं से भी प्रेम संबंध रहा था। बुधवार की शाम महेंद्र मोबाइल पर किसी महिला से बात कर रहा था। शंका होने पर रिनिता ने अपने पति से पूछताछ की। इस पर महेंद्र ने कहा कि वह अपनी बहन से बात कर रहा था। इस पर रिनिता ने उसके मोबाइल से नंबर लेकर बात की। दूसरी महिला ने बताया कि महेंद्र ने उससे शादी करने का भरोसा दिया है। इसके कारण वह महेंद्र से मोबाइल पर बात करती है। इसका रिनिता ने विरोध किया। इस पर महेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बीच पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *