ग्राउंड के अंदर बाउंड्री में बैठी थी परिवार के साथ कार चालक ने सीधे आकर मारी टक्कर।
मुझे न्याय चाहिए मेरी क्या गलती थी ? :- गरिमा भोपले
बचेली :- बीते दिनों रात के वक्त हॉकी ग्राउंड में उस वक्त हादसा हो गया था जब गरिमा अपने परिवार के साथ ग्राउंड के किनारे अपनी ढाई साल की बच्ची चारवी को गोद मे लेकर अपने पति राज पराग भोपले के साथ बैठी थी।
अब गरिमा ने सपने में भी नही सोचा होगा कि छोटे से ग्राउंड में जहां नगर के लोग वाकिंग करने आते है चारो ओर से बाउंड्री व जालिया है। वहां बाउंड्री में बैठे हुए को मैदान के अंदर कोई कार आकर ठोक दे।
एक पल में ही हादसे ने गरिमा की जिंदगी बदल दी। आपको बता दे कि गरिमा ने इस हादसे में अपना एक पैर खो दिया। वही छोटी बच्ची चारवी को सर में 14 टांके लगे है। गरिमा ने जैसे ही कार अपनी तरफ आते देखा बच्ची चारवी को खींच लिया और गोद मे कसकर पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गरिमा मैदान की सीमेंट बाउंड्री और कार के बीच फसी हुई थी दर्द से कराह रही थी और बच्ची उसकी गोद मे थी।

ज्ञात हो कि मारुति कार क्रमांक सीजी 18 क्यू 0473 ग्राउंड के अंदर लापरवाही करते हुए चालक महेंद्र ठाकुर ने अचानक नियंत्रण खोते हुए सीधा जाकर महिला को ठीक दिया था।
आवाज सुनकर लोग पहुंचे थे लोगो ने फौरन कार और बाउंड्री वॉल के बीच फंसी घायल महिला व बच्ची को एनएमडीसी अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर महिला को बेहतर इलाज हेतु हैदराबाद रेफर किया था।
आपको बता दे कि इस दुर्घटना में महिला का बायां पैर इतना ज्यादा छतिग्रस्त हो गया था कि डॉक्टरों को महिला का बायां पैर काटना पड़ा वही दूसरे पैर में भी हड्डियां बुरी तरह से टूट चुकी है जिसका ऑपरेशन किया जाना है।
हादसे में ढाई साल की बालिका चारवी को भी सर पर 14 टाँके लगे है।
परिजनों का महिला की हालत देखकर रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक छोटे से ग्राउंड में कार चलाना कैसे सही हो सकता है जबकि इस ग्राउंड में लोग रोजाना वाकिंग करते है। कार चालक की लापरवाही ने महिला की जिंदगी को नर्क बना दिया।

हादसे पर आस पास रहने वाले एनएमडीसी कर्मचारियो में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगो ने बताया कि कई दिनों से हॉकी ग्राउंड के अंदर कुछ लोग कार सीखने आ रहे है।
इसकी शिकायत एनएमडीसी के कार्मिक विभाग के अधिकारियों को दी गयी थी कि ग्राउंड में लोग वाकिंग करने आते है ऐसे में ग्राउंड में कार चलने से हादसा हो सकता है परंतु कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने मामले को गम्भीरता से नही लिया जिससे यह हादसा हो गया।
मामले में कार चालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है।
पुलिस थाना बचेली के एएसआई केशव ठाकुर ने बताया कि मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के ऊपर धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। आगे की कार्यवाही में पीड़िता का बयान लेकर गवाहों के बयान के आधार व मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी फिलहाल जांच जारी है।