फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, महिला की मौत

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में नेशनल हाइवे 49 पर तेज रफ्तार कार फोनलेन पर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं एक अन्य महिला को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों को भी चोट आई है। घायलों का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसके बाद कार सड़क किनारे नीचे उतर गई और पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होकर खरसिया से बिलासपुर लौट रहा था। कार में आठ लोग सवार थे। ये लोग नेशनल हाइवे 49 में फोरलेन पर अकलतरा के अर्जुनी गांव पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक गाय आ गई और उसे बचाने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। यहां 1 महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *