किरंदुल-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार क्षेत्रीय विधायिका दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी किरंदुल के तत्वावधान में दिनांक 25 मई संध्या 6 बजे, इंटक श्रमिक सदन किरंदुल में झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित वीर जवान शहीद हो गये थे उनके नौंवी पुण्य स्मृति को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।


सर्वप्रथम शहीद महेंद्र कर्मा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण तिलक व पुष्प अर्पित,कैंडल जलाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा झीरम के सभी शहीदों के नाम पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और झीरम घाटी घटना को शहीद दिवस के रूप मनाया गया। इस अवसर पर किरंदुल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं MMWU इंटक यूनियन के सचिव ए.के.सिंह , MMWU इंटक के अध्यक्ष विनोद कश्यप , ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओंम कुमार साहू,दीपक गोस्वामी,जगदेव राम ,कोषाध्यक्ष पी.एल.साहू,महामंत्री राकेश लाल ,अरविंद गुप्ता , त्रिलोक बांधे,ब्लॉक प्रवक्ता दिनेश साहू, देवनारायण ,पदाधिकारी तरूण कुमार साहू, लोहिदास,शेख आजाद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।