दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा जगदलपुर के नानगुर में कई घोषणाएं की। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बेचने नही देंगे, हमने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी, निजी हाथों में नहीं बिकने देंगे। चाहे केंद्र सरकार चलाए या छत्तीसगढ़ सरकार चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी, नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं और पदयात्रा भी किया हूं।
नानगुर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।
स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा
नानगुर को उप-तहसील से पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा।
नेतानार में गुंडाधूर की जन्मभूमि है, वहां हाईस्कूल से हायर सेकेंडरी करने की घोषणा।
नानगुर में महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
नानगुर में आज से 108 एम्बुलेंस की घोषणा।
नानगुर में पुलिस थाना खोलने की घोषणा।