रोटरी क्लब आफ क्वींस की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
महिला कैदियों को स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारियां, स्वच्छता को लेकर भी महिला कैदियों को किया किया जागरूक
सक्ति-बिलासपुर के केंद्रीय जेल में रोटरी क्लब क्वीन्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तान्या दुबे द्वारा महिला कैदियों को चर्म रोग से संबंधित जानकारियां दी गई और चर्म रोग से पीड़ित कैदियों को दवाइयां वितरित की गई
इस दौरान रोटरी क्लब क्वींस बिलासपुर में सदस्यों द्वारा महिला कैदियों को साफ- सफाई के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और चर्म रोगों से कैसे दूर रहा जाए और उनसे सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए साथ ही रोटरी क्लब आपके द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान महिला कैदियों में भी स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उपस्थित सदस्यों ने बताया कि हमें अपने स्वास्थ्य का नियमित रूप से ध्यान रखना चाहिए तथा अगर हमारा आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर होगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेल अधीक्षक तिग्गा जी,राय साहब जी, रोटरी क्लब सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा, रोटरी क्लब क्वींस की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, किरण सिंह, मनीषा जायसवाल,वंदना सिंह, रश्मि जैन, सीमा ठाकुर, रुचिका जेल प्रभारी सुनीता शर्मा समेत अनेको लोग मौजूद रहे
ज्ञात हो कि बिलासपुर कि रोटरी क्लब आफ़ क्वीन्स द्वारा निरंतर समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्य एवं जन जागरूकता से संबंधित शिविरों का आयोजन एवं जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है, तथा रोटरी क्लब आफ क्वींस बिलासपुर की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में निरंतर क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य समय-समय पर शासन के साथ भी मिलकर विभिन्न कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी करते हैं