अनुज से शादी होते ही बदला अनुपमा का लुक, देखकर लगेगा झटका

टेलीविज़न के चर्चित सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों केवल खुशियां ही खुशियां चारों ओर छाई हुई हैं। अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) से शादी करके जहां अनुपमा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं तो वहीं अनुज कपाड़िया का सपना पूरा हो चुका है। अब अनुपमा ने अनुज कपाड़िया से शादी के बाद अपना पूरा लुक बदल लिया है। जिसके बाद अभिनेत्री की फोटोज देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

अनुज कपाड़िया के प्यार में डूबी अनुपमा (Anupama) अब पूरी तरह से लुक में बदल चुकी हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल ये फोटोज हैं। इन फोटोज में अनुपमा शिमरी ड्रेस पहने ग्लैमरस लुक में दिखाई दी। नई फोटोज में अनुपमा साड़ी एवं सूट छोड़ अब पूरी तरह से बदली हुई दिखाई दे रही हैं। अनुपमा ने शिमरी ड्रेस पहनकर जमीन पर बैठी हुई हैं तथा बदले हुए लुक में किलर पोज दे रही हैं। अनुपमा की इन फोटोज को देखकर आप भी कहेंगे कि शादी के बाद अनुपमा के लुक में बहुत परिवर्तन आ गया है।

अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने इन फोटोज को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खुद साझा किया है। इस फोटो को साझा कर रुपाली गांगुली ने कैप्शन में लिखा- ‘इंस्पायर टू एंस्पायर।’ वही रुपाली गांगुली ने जैसे ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की तो प्रशंसक सोशल मीडिया पर प्यार बरसाने लगे। कई फैंस ने कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *