जायसवाल निको इंडस्ट्रीज के विस्तार के लिए जनसुनवाई आज विरोध में उतरे राजनीतिक दल और पर्यावरण प्रेमी

रायपुर @thethinkme dia.com
सिलतरा स्थित जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने स्टील संयत्र का विस्तार और आधुनिकीकरण करने जा रही है जिसके लिए जनसुनवाई आज होना है। उरला, सिलतरा राजधानी रायपुर का सबसे प्रदूषित इलाका माना जाता है। लगातार हो रहे इंडस्ट्रियों के विस्तार से रायपुर की आवोहवा पहले से ही काफी प्रदूषित है। कोयला उगलते कारखाने राजधानी को रहने लायक नहीं छोड़ेगें। इस इलाके में पहले से ही काफी उद्योग संचालित हैं। रायपुर चारों तरफ आद्यौगिक प्रदूषण से प्रभावित है। यह बात अलग है कि यह खबर फैलाकर भ्रमित किया जाता है कि बढ़ते प्रदूषण कारण बढ़ रही वाहनों की संख्या है। लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ ही धुआं उगलते यह कारखाने आम-जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि अब जायसवाल निको इंडस्ट्रीज के विस्तार से क्षेत्र और अधिक प्रदूषित हो सकता है। बहरहाल एक ओर इंडस्ट्री प्रबंधन विस्तार को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर आगे बढ़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रेमी तथा राजनीतिक दल इसके विरोध में उतर आये हैं।

राजधानी रायपुर का सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया देश के सबसे प्रदूषित इंडस्ट्रियल एरिया में 17वें स्थान पर : सिंघवी
पर्यावरण प्रेमी रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने कहा कि राजधानी रायपुर का सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया देश के सबसे प्रदूषित इंडस्ट्रियल एरिया में 17वें स्थान पर आता है। यहां का वायु प्रदूषण रायपुर शहर में आता है। विशेष रुप से ठंड में उत्तरी हवा चलने से रायपुर के निवासियों को कई बीमारियां होती हैं। सिंघवी ने कहा रायपुर शहर में किसी भी स्थान पर एयर क्वालिटी इंडेक्स बताने वाले ऑनलाइन रियल टाइम मीटर नहीं लगे हैं। इन मीटरों को लगाने से अत्यधिक बढ़े हुए वायु प्रदूषण की सत्यता उजागर हो जाएगी। सिलतरा में पहले इन मीटरों को लगाया जाए उसके बाद ही एक्सपेंशन की अनुमति दी जानी चाहिए।

 

 

2008 में ही सरकार प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग के नये स्थापना और विस्तार पर मनाही कर चुकी है : आप
आम आदमी पार्टी के नेता रायपुर से लोकसभा प्रत्याशी रह चुके संदीप तिवारी ने कहा कि सिलतरा क्षेत्र में पहले से ही बहुत प्रदूषण हैं। और यहां बहुतायत में उद्योग संचालित है। इसी के चलते 2008 में ही सरकार ने सिलतरा मे प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग के नये स्थापना और विस्तार पर मनाही कर चुकी थी, फिर सरकार को ऐसा क्या हुआ की एक विशेष कोयला आधारित उद्योग के विस्तार को अनुमति देनी पड़ रही है। हम उद्योग विस्तार के विरोध में नहीं है लेकिन प्रदूषण फैलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना ऐसा विकास ठीक नहीं हैं यह पूर्ण रूप से गलत हैं इसका हम पुरजोर विरोध करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *