पिछड़ा वर्ग को छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण देने की मांग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया 24 मई को धरना प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देश पर 24 मई को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने धरना का आयोजन करते हुए बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा में 127 वा संशोधन कर राज्यों को पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित करने का अधिकार दिया है, किंतु छत्तीसगढ़ राज्य में आज पर्यंत तक पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित नहीं किया गया है

तथा आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपकर पिछड़ा वर्ग को छत्तीसगढ़ प्रदेश में 27% आरक्षण देने की मांग की है, तथा भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव, जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुकू, कृष्ण कुमार सिंहसर्वा, अमृतलाल साहू, नरसिंह साहू सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे, एवं इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्यों को इतना बड़ा अधिकार प्रदान किया है, किंतु हमारे प्रदेश का यह दुर्भाग्य है कि आज पर्यंत तक इस सरकार ने राज्य में पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने की दिशा में कोई पहल नहीं की

 

एवं आज इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि तत्काल छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछड़े वर्ग मोर्चा को 27% आरक्षण दिया जाए, कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी/ सदस्य जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *