टीवी की बॉस लेडी रुबीना दिलैक छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस हैं। ऑन-स्क्रीन कई पावरफुल रोल निभाने वालीं रुबीना दिलैक असल जिंदगी में काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती हैं। रुबीना दिलैक जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करती हैं तो फैंस उस पर खूब जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में रुबीना दिलैक का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने हॉट एंड बोल्ड लुक से एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है।
रुबीना दिलैक का कातिलाना अंदाज देख फैंस हुए घायल
रुबीना दिलैक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने रुबीना दिलैक की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप हर समय अपने फैंस को हैरान कर देती हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्लीज रूबी आप इंटरनेट का तापमान मत बढ़ाइए’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप तो खिला हुआ रोज लग रही हो’। कुछ समय पहले डाले गए अभिनेत्री के इस लुक को 60 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस जमकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं।