टोक्यो में अमेरिका-भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता, पीएम मोदी बोले- दोनों देशों के बीच एक विश्वास की साझेदारी है

रूस-यूक्रेन जंग और कोविड-19 के बीच भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के राष्ट्रप्रमुखों की टोक्यो में मुलाकात हुई। आज टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट (Quad Summit 2022) की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्वाड लीडर्स समिट की बैठक में रूस-यूक्रेन जंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यहां सभी देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने अपनी-अपनी बात रखी।

द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी ने अमेरिका-भारत के रिश्तों पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी सही मायने में एक विश्वास की साझेदारी है। कई क्षेत्रों में हमारे समान हितों ने इस विश्वास के रिश्ते को मज़बूत किया है। हमारे बीच व्यापार और निवेश में भी लगातार विस्तार हो रहा है। हालांकि, यह हमारी ताकत से बहुत कम हैं। पीएम ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे बीच ‘इंडिया-USA इन्वेस्टमेंट इनसेंटिव एग्रीमेंट’ से निवेशी की दिशा में मज़बूत प्रगति देखने को मिलेगी। हम टेक्नोलाजी के क्षेत्र में अपना द्विपक्षीय सहयोग बढ़ा रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर भी आपसी समन्वय कर रहे हैं।

द्विपक्षीय वार्ता में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

जापान की राजधानी टोक्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमने यूक्रेन पर रूस के क्रूर और गैर-न्यायसंगत आक्रमण के चल रहे प्रभावों और पूरे वैश्विक विश्व व्यवस्था पर इसके प्रभाव पर भी चर्चा की है। इन नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए यूएस-इंडिया बारीकी से परामर्श करना जारी रखेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *