बॉलीवुड सपरस्टार शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान हमेशा ही किसी न किसी वजह सुर्खियों में बनीं रहती हैं। वहीं सुहाना जल्द ही नेटफ्लिक्स पर जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ कई अन्य स्टार किड्स भी डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में सुहाना के साथ खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी नजर आएंगे। ‘द आर्चीज’ के बीच ही सुहाना खान का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में सुहाना के लुक और ड्रेसिंग सेंस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सुहाना खान की लेटेस्ट तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं…
सुहाना खान ने हाल ही में 22 मई, 2000 को अपना जन्मदिन मनाया है। सुहाना अब 22 साल की हो गई हैं। वहीं बर्थडे के दो दिन बाद ही सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी पार्टी के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही सुहाना ने कैप्शन में 22/22 लिखा है। तस्वीरों में सुहाना खान के लुक की बात करें तो उन्होंने बर्थडे पर येलो कलर की वन शोल्डर स्ट्रैप वाली ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस के साथ सुहाना ने अपने बालों को हाई बन के साथ कॉन्प्लीमेंट किया हे। सुहाना का लाइट मेकअप उनके लुक के साथ काफी मैच कर रहा है।