देश के विपक्ष शासित राज्य घटाएं डीजल पेट्रोल की दरों में वैट- अंकित अग्रवाल भाजयुमो शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष

मोदी सरकार द्वारा की गई ईधन की दरों में कटौती पर भाजयुमो शक्ति नगर मंडल ने जताया आभार

सक्ती-भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी कम करने के कारण पेट्रोल 9.50 एवं डीजल की दर में 7 की कटौती होगी। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को प्राप्त होगा। केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार के लिए देश की जनता सबसे पहले है। ये आम जनता के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री जी का समर्पण ही है जिसके कारण वैश्विक अस्थिरता के कारण बढ़ते तेल के दाम से राहत देने का साहसी निर्णय उन्होंने लिया, इस साहसिक एवं जनहितैषी निर्णय हेतु हम सभी प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते है

वहीं सरकार ने एक और बड़ा ऐलान करेत हुए घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी देने की भी घोषणा की,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर यह सब्सिडी दी जाएगी. सब्सिडी देने के उसके फैसले से 9 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा, अंकित अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की माँग है कि विपक्ष अपने शासित राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करे ताकि आम लोगों को महँगाई के बीच कुछ और राहत मिल सके

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *