नगर पालिका शक्ति में दिव्यांग कोटे से मनोनीत नए एल्डरमैन परमानंद देवांगन को एसडीएम रैना ने दिलाई शपथ

स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा से मनोनीत हुए हैं परमानंद देवांगन

नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने दी परमानंद को बधाई

परमानंद ने कहा- सभी के सहयोग से नगरपालिका के विकास कार्यों में दूंगा अपना भी योगदान

सक्ति– शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद शक्ति में दिव्यांग कोटे से नए एल्डरमैन के रूप में वार्ड क्रमांक- 10 अखराभाटा निवासी परमानंद देवांगन को मनोनीत किया गया है,तथा परमानंद देवांगन के नियुक्त होने पर 23 मई को स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय शक्ति में आईएएस एसडीएम रैना जमील ने नवनियुक्त एल्डरमैन परमेश्वर देवांगन को शपथ दिलाई

इस दौरान नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल,मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, वार्ड क्रमांक- 11 के पार्षद घनश्याम जायसवाल, एल्डरमैन अनिल कुमार राठौर, युवा कांग्रेस नेता समर विजय पिंटू ठाकुर, सीनियर एडवोकेट गिरधर जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे,इस दौरान परमानंद देवांगन को एल्डरमैन बनाए जाने पर नगरपालिका शक्ति की ओर से जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की

 

वहीं एसडीएम शक्ति एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने नवनियुक्त एल्डरमैन परमानंद देवांगन को शपथ दिलाई, उल्लेखित हो कि नगर पालिका शक्ति में विगत वर्षों दिव्यांग कोटे से एक अतिरिक्त एल्डरमैन के रूप में मनबोध यादव की नियुक्ति की गई थी, तथा मनबोध यादव के विगत महीनों आकस्मिक निधन के पश्चात एल्डरमैन का एक पद रिक्त पड़ा हुआ था, जिसे स्थानीय कांग्रेस नेताओं की पहल पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अखराभाटा के परमानंद देवांगन को एल्डरमैन नियुक्त किया है, तथा श्री देवांगन दिव्यांग होने के साथ-साथ कोविड-19 कॉल में भी आर्थिक स्थिति से जूझते हुए एवं अपने परिवार के जीविकोपार्जन को बेहतर ढंग से संचालन करने हेतु सब्जी बेचकर अपने जीवन यापन करते रहे तथा परमानंद देवांगन काफी शिक्षित एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी हैं, तथा वे कंप्यूटर के भी काफी जानकार हैं, एवं परमानंद देवांगन की नियुक्ति से जहां नगरपालिका शक्ति में भी उनके अनुभव का लाभ शहर वासियों को मिलेगा तो वही परमानंद देवांगन ने भी अपनी इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ चरणदास महंत सहित सभी कांग्रेस नेताओं एवं नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो जवाबदारी दी गई है वे पूरी निष्ठा के साथ इसका निर्वहन करेंगे साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों में सम्मानीय वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में अपना सहयोग प्रदान करेंगे

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय निकायों में पहली बार प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक निकायों में दिव्यांग कोटे से भी एल्डरमैन मनोनीत करने की व्यवस्था प्रारंभ की है, तथा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में एक पद दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षित किया गया है, तथा प्रत्येक निकायों में इसकी नियुक्तियां की जा चुकी है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *