दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एल ए एल एफ संघ सक्ति के संपन्न हुए निर्वाचन

कार्यकारिणी के 5 पदों में बिंदेश्वरी यादव चुनी गई अध्यक्ष, सचिव बनी पुष्पा यादव, 10 समूहो के 34 सदस्यों ने लिया मतदान प्रक्रिया में हिस्सा

सक्ति– शक्ति नगर पालिका क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन छत्तीसगढ़ के तहत ए एल एफ संघ के चुनाव विधिवत संपन्न हुए हैं

तथा संपन्न हुए चुनावी कार्यक्रम के अनुसार ए.एल.एफ .चुनाव हेतु बिंदेश्वरी यादव एवं पुष्पा यादव के द्वारा दिनांक- 1 मई 2022 को जारी सूचना के अनुसार दिनांक- 06 मई 2022 दिन- शुक्रवार 1:30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र आचार्य (मिशन मैनेजर नगर पालिका शक्ति) मुख्य पर्यवेक्षक उर्मिला जायसवाल (मिशन सी.ओ नगरपालिका शक्ति) सहायक निर्वाचन अधिकारी एन.पी .गोपाल (सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं संस्थापक संरक्षक यदुवंश युवा यादव समिति शक्ति) परस राम यादव, गोरखनाथ यादव, संतराम यादव (संरक्षक यदुवंश युवा यादव समिति शक्ति) एवं शहर शक्ति के 10 महिला स्व सहायता समूह के लक्ष्मी महामाया -1आरती ,2ज्योति, मां अंबे गायत्री ,शांति, दुर्गा ,धनलक्ष्मी ,संतोषी) सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए

मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र आचार्य एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एन.पी. गोपाल के द्वारा ए.एल.एफ.गठन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव ,सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पदों पर नामांकन, प्रस्ताव, समर्थन पत्र वितरण एवं जमा किया गया, अध्यक्ष पद पर बिंदेश्वरी यादव, सचिव पद पर पुष्पा यादव ,उपाध्यक्ष पद पर अंजू देवांगन ,सह सचिव पद पर अनीता गोपाल ,कोषाध्यक्ष पद पर गंगाबाई यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया,इसी प्रकार समूह देखरेख समिति(1.अभिलाषा यादव, आरती महिला स्व सहायता समूह 2.ओम बाई, महामाया महिला स्व सहायता समूह 3. सुकमती यादव, धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह 4 रुकमणी यादव, धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह) संपत्ति जांच समिति (1.कांता यादव, मां अंबे महिला स्व सहायता समूह 2. सरोज यादव, मां अंबे महिला स्व सहायता समूह 3.ज्योति यादव,ज्योति महिला स्व सहायता समूह 4.माधुरी यादव, ज्योति महिला स्व सहायता समूह) बैंक लिंकेज समिति (1. सावित्री यादव,गायत्री महिला स्व सहायता समूह 2. पूजा यादव , गायत्री महिला स्व सहायता समूह 3. सुनीता यादव, लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह) सामाजिक समस्या निवारण समिति (1. फूल कुंवर यादव, शांति महिला स्व सहायता समूह 2. पम्मी यादव ,पद्मावती महिला स्व सहायता समूह 3. धनबाई यादव, दुर्गा महिला स्व सहायता समूह 4. बिंदिया यादव, संतोषी महिला स्व सहायता समूह) ने नामांकन पत्र दाखिल किया

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र आचार्य ने ए.एल.एफ कार्यकारिणी के पांच पदों पर (अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष) एकल दाखिल होने के कारण बिंदेश्वरी यादव को अध्यक्ष ,पुष्पा यादव को सचिव, अनीता गोपाल को सह सचिव, अंजू देवांगन को उपाध्यक्ष,गंगाबाई यादव को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए हस्ताक्षर किए, इसी प्रकार समूह देखरेख समिति के चार सदस्य पदों पर 1. अभिलाषा यादव 2.ओम बाई यादव 3.सुखमति यादव 4. रुकमणी यादव,संपत्ति जांच समिति के चार सदस्य पदों पर 1. कांता यादव, 2.सरोज यादव 3. ज्योति यादव 4. माधुरी,बैंक लिंकेज समिति के तीन सदस्य पदों पर 1.सावित्री यादव 2. पूजा यादव 3. सुनिता यादव सामाजिक समस्या निवारण समिति के चार सदस्य पदों पर 1.फूलकुंवर यादव 2 पम्मी यादव 3. धन भाई यादव 4. बिंदिया यादव को संबंधित स्व सहायता समूह के प्रस्ताव एवं निर्धारित संख्या में नामांकन दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए हस्ताक्षर किए

लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह शक्ति वार्ड नंबर 14 से 4 सदस्य, महामाया महिला स्व सहायता समूह सक्ति वार्ड नंबर- 13 से 5 सदस्य, आरती महिला स्व सहायता समूह सकती वार्ड नंबर- 13 से 4 सदस्य, ज्योति महिला स्व सहायता समूह सकती वार्ड नंबर 5 से 5 सदस्य, अंबे महिला स्व सहायता समूह शक्ति वार्ड नंबर- 8 से 4 सदस्य, गायत्री महिला स्व सहायता समूह सकती वार्ड नंबर 11 से 2 सदस्य, शांति महिला स्व सहायता समूह सकती वार्ड नंबर 17 से 3 सदस्य, दुर्गा महिला स्व सहायता समूह शक्ति वार्ड नंबर 4(1)से 2 सदस्य, धनलक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह सकती वार्ड नंबर 4 (3)से 2 सदस्य, संतोषी महिला स्व सहायता समूह सकती वार्ड नंबर 4(2) से 3 सदस्य,
कुल 10 समुह से 34 महिला सदस्यों ने मतदान चुनाव प्रक्रिया में भाग लिए

इसी प्रकार ए.ल.एफ संघ चुनाव प्रक्रिया में यदुवंशी युवा यादव समिति के संरक्षक परस राम यादव , संतराम यादव, गोरखनाथ यादव मतदान चुनाव में पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे,सभी निर्वाचित पदाधिकारीयो ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन छत्तीसगढ़ के द्वारा एवं मिशन मैनेजर वीरेंद्र आचार्य मिशन सी.ईओ श्रीमती उर्मिला जयसवाल द्वारा सौपे गए कार्य को सदैव निष्कपट तथा नेक नियति से करने का शपथ लिया,महिलाओं के स्तर में अभीवर्धन करने तथा पुरुषों एवं महिलाओं के अधिकारों की समता को स्थापित करने के उद्देश्य के साथ अनेक संकल्पों को अंगीकार किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *