कुम्हारी । स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में “क्रीड़ा-भारती” द्वारा माँ भारती की अभिनव अर्चना दिनाँक 22 मई रविवार को संपूर्ण भारत की प्रदक्षिणा दो पहिया वाहन से एक ही दिन एक ही समय पर पूरे देश में 220 स्थानों से लगभग 19000 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण किए जाने हेतु जिला दुर्ग शहर के नाना- नानी पार्क (राजेन्द्र पार्क के पास)से प्रातः8.56 पर प्रारंभ किया गया, इस अवसर पर नाना- नानी पार्क पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया, यात्रा दुर्ग से वाई शेप ब्रिज होते हुए बत्तीस बंगला, सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर 1, पावर हॉउस, ख़ुर्शीपार, भिलाई-3 चरोदा, तथा कुम्हारी पहुंची । यहां पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेई, भाजपा कुम्हारी मंडल अध्यक्ष पी.एन. दुबे, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं, सभी इकाईयों, मोर्चों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अपूर्व उत्साहपूर्वक पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत करते हुए सभी यात्रियों को जलपान कराया एवं इस यात्रा के सहभागी बनते हुए अन्तिम पड़ाव रायपुर मरीन ड्राईव (तेलीबांधा तालाब) पहुंचने के लिए यात्रा में भारी संख्या में सम्मिलित हो गए ।