पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति को दी गति- ज्योतिष गर्ग विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत अड़भार

राजीव जी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि ने किए सेवा के कार्य

राजीव जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

सक्ति-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में सूचना संचार क्रांति को गति दी, साथ ही देश के युवाओं को मताधिकार हेतु उम्र सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी, उक्तआशय की बातें 21 मई को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग एवं विधायक प्रतिनिधि तथा कांग्रेस नेता ज्योतिष गर्ग ने कही

इस अवसर पर नगर पंचायत अड़भार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मरण किया गया, साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा गर्ग,विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के अनेकों वार्डो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचकर सेवा के काम किए तथा इस अवसर पर जहां ग्रामीण क्षेत्रों में फल का वितरण किया गया तो वही स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देश की उन्नति एवं प्रगति के लिए प्रधानमंत्री रहते हुए किए गए कार्यों के बारे में भी आम जनता को बताया गया

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा की भारत देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा दिये गए योगदान को पूरी दुनिया जानती है, तथा राजीव जी ने देश की प्रगति के लिए जो कार्य किया है,उसे आज हम सभी नए भारत के रूप में उनका योगदान अहम मानते हैं, तथा राजीव जी के प्रधानमंत्री देते हुए देश में जो योजनाएं बनाई गई एवं जिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है, आज उसी का प्रतिफल हमको नजर आ रहा है

श्री गर्ग ने कहा कि राजीव जी के कार्यों को हम सभी कभी नहीं भुला सकते एवं आज उनकी पुण्यतिथि के इस मौके पर हमें सेवा कार्य करते हुए काफी संतुष्टि मिल रही है, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि राजीव जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए युवाओं को वोट डालने हेतु उनकी उम्र सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, जिसके परिणाम स्वरूप सन 1989 के संपन्न चुनाव में लगभग चार करोड़ 70 लाख युवा भारतीयों ने अपने मत का प्रयोग किया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक अवसर था

21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष  चंद्रप्रभा गर्ग के साथ विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत ज्योतिष गर्ग, पार्षद मनोज कटकवार,हजारी सिदार,टंकेश्वर गबेल, छेदीलाल, नंदू गबेल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *