अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ नजर आने वाले ओरहान अवतरमणि ने एक पार्टी के होस्ट किया था, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस, जान्हवी कपूर, अन्नया पांडे और शनाया कपूर साथ में स्पॉट किया गया है। पार्टी की इन तस्वीर को ओरहान ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कई तस्वीरें साझा की, जिसमें जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, जैकलीन और शनाया कपूर मस्ती करती हुई दिख रही हैं।
इन सभी तस्वीरों में ओरहान अवतरमणि सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, दोस्तों के साथ वीकेंड लाइफ का मजा। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, पार्टी में मौजूद एक्ट्रेस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
आपको बता दें, जान्हवी कपूर और ओरहान अवतरमणि को अक्सर साथ में घूमते और पार्टी करते हुए दिखा जाता है। इससे पहले दोनों ऊटी वेकेशन पर साथ देख गया था। जहां जान्हवी ने अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा की है, जिसमें वो अपने दोस्त के साथ जिप-लाइनिंग करते हुए दिख रही हैं।