यात्रा कर छत्तीसगढ़ लौटे कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी कोरोना वायरस के मामले सामान्य है। आए दिन 4 से 5 तक मरीज मिल रहे हैं। वहीं प्रदेश में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 34 है। इस बीच बिलासपुर में कोरोना के दो नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। NTPC टाउनशिप में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों संक्रमित कर्मचारी हाल ही में यात्रा कर लौटे हैं। वहीं तबीयत खबरा होने पर कोरोना की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। दोनों मरीजों को टाउनशिप में ही आइसुलेट किया गया है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हर एक मरीज की निगरानी कर संपर्क में आने वालों की सख्ती से जांच कर रही हैं। दूसरी ओर वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *