भूल भुलैया 2 के रिलीज होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 आज  (20 मई को) पर्दे पर रिलीज की जा चुकी है। रिलीजिंग के पहले दिन ही कार्तिक की मूवी को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया भी मिलने लगी है। इसी दौरान कार्तिक आर्यन अपनी मूवी की कामयाबी के लिए सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन में आशीर्वाद लेने पहुंच गए है। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने सिद्धि विनायक मंदिर दर्शन की फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी कर दी है।

ख़बरों की माने तो इन फोटोज में आप भी देख सकते है कि कार्तिक आर्यन दोनों हाथ जोड़ गणेश जी को नतमस्तक करते हुए दिखाई दे रहे है। इन तस्वीरों को साझा कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- ”वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥”

भूल भुलैया 2 मूवी में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ दिखाई दिए है। मूवी में दोनों स्टार्स के साथ साथ अभिनेत्री तब्बू भी हैं। बॉक्स ऑफिस में कार्तिक की मूवी कंगना रनौत की धाकड़ के साथ मुकाबला करती हुई दिखाई दे रही है।  इतना ही नहीं हाल ही में ख़बरें थी की सारा अली और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे है लेकिन एक इंटरव्यू में जब कार्तिक से रिलेशनशिप के बारें में पूछा गया तो तब उन्होंने कहा- ‘नहीं, सबकुछ प्रमोशनल नहीं था। हम भी इंसान हैं। हर चीज प्रमोशनल नहीं होती है। मैं इस टॉपिक पर बस इतना ही कहना चाहूंगा।’ कार्तिक का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *