75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट से एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक महिला ने यहाँ आकर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल यह मामला बीते शुक्रवार रात का है। इस मामले में बताया जा रहा है कि उस वक्त नई फिल्म ‘थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ़ लॉन्गिंग’ का प्रीमियर चल रहा था। हालाँकि इसी बीच एक महिला रेड कार्पेट पर आई और अपने कपडे उतार दिए। इस दौरान महिला के शरीर पर यूक्रेनी झंडे का नीला और पीला रंग पुता हुआ था, और उसके साथ लिखा था, “स्टॉप रेपिंग अस” (हमारा दुष्कर्म करना बंद करें)।
इसी के साथ ही पूरे शरीर पर ख़ून जैसे धब्बे थे, जो नकली प्रतीत हो रहे थे। इसके अलावा महिला के पीठ के निचले हिस्से पर ‘स्कम’ लिखा हुआ था।
आप सभी जानते ही होंगे कि इसी साल 24 फ़रवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था और यह जंग अब भी जारी है। जी हाँ और इस बीच सामने आने वाली कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा चुका है कि रूस के सैनिक अपने कब्ज़े वाले क्षेत्र में यूक्रेनी महिलाओं और लड़कियों का दुष्कर्म कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति और पूर्व एक्टर वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पिछले महीने कहा था कि जांच-पड़ताल करने वालों की रिपोर्ट्स में रूसी सैनिकों के कब्ज़े वाले क्षेत्रों से सैकड़ों यूक्रेनी महिलाओं और लड़कियों के दुष्कर्म की बात सामने आई है। केवल यही नहीं बल्कि यहां छोटे बच्चों का भी सेक्शुअल असॉल्ट किया गया है। बीते मंगलवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो के जरिए अपने देश की मदद के लिए अपील की थी।