सास ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बहू पर जुर्म दर्ज

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। इसमें पता चला कि महिला की बहू उन्हें दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मारपीट करती थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। तोरवा के हेमूनगर में रहने वाली मानू चक्रवर्ती(42) गृहणी थीं। चार फरवरी को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट जब्त किया। इसमें महिला ने अपनी बहू स्वाति उर्फ स्वीटी शर्मा(28) पर मारपीट और दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया था। जांच में पुलिस ने स्वजन के बयान दर्ज किए। इसमें पता चला कि उसकी बहू आए दिन विवाद कर मारपीट करती थी। इससे महिला परेशान थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित स्वाति शर्मा उर्फ स्वीटी शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पत्नी को कमरे में बंद कर युवक ने लगा ली फांसी
पत्नी के साथ मामूली बातों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। स्वजन से पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा। कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि कोनी के वांबे आवास में रहने वाले रामरतन निर्मलकर(25) निजी संस्थान में काम करते थे। गुरुवार की रात वे अपने परिवार के साथ थे। रात को उनका पत्नी संतोषी के साथ मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने कमरे के बाहर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन थोड़ी देर बाद लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। स्वजन से पूछताछ में आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *