मंत्री कवासी लखमा ने हेमा मालिनी पर किया टिप्पणी

रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा हमेशा अपने अलग बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब मंत्री लखमा फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पर बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, इस बार उन्होंने नारायणपुर जिले में बनी सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर डाली है। आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि 15 साल पहले यहां कोई सड़क नहीं थी। हमने कई किलोमीटर की सड़कों का निर्माण निर्वाचन क्षेत्र में किया है। ये सड़कें बिल्कुल हेमा मालिनी के गालों की तरह हैं। इस दौरान, जब कवासी लखमा अपनी बात लोगों से कह रहे थे तो राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीछे बैठे मुस्कुराते हुए दिखे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *