छत्तीसगढ़ में कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक ने किया सुसाइड

सुकमा। सुकमा जिले में पदस्थ कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक और जिला उद्योग प्रबंधक ग्रीसचंद बेलसरिया ने खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक स्व. बेलसरिया शुक्रवार को सुबह से दफ्तर नहीं आए थे। बताया जा रहा है कि उनकी सुबह कुछ कर्मचारियों से बात भी हुई थी। वहीं सुबह उनके दफ्तर नहीं आने पर कर्मचारियों ने पता लगाया तो खुदकुशी करने की बात सामने आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक को जिला अस्पताल ले पहुंचाया, लेकिन जांच में पता चला की संचालक की मौत हो चुकी है। फिलहाल खुदकुशी करने का कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आखिरकार संचालक ने खुदकुशी क्यों की, क्या था कारण आदि सभी सवाल जांच के बाद ही खुलकर सामने आएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *